Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

उप्र : आजमगढ़ में 116 परियोजनाओं की सौगात देंगे गृहमंत्री शाह और मुख्यमंत्री योगी

अमित शाह की मौजूदगी लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत के रूप में देखी जा रही है।

06 Apr 2023

उप्र : आजमगढ़ में 116 परियोजनाओं की सौगात देंगे गृहमंत्री शाह और मुख्यमंत्री योगी

आजमगढ। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पद्म विभूषण और प्रसिद्ध ठुमरी गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र के पैतृक गांव हरिहरपुर में सात अप्रैल को पूर्वांचल के पहले संगीत महाविद्यालय की नींव रखेंगे। इस दौरान करीब 218 करोड़ की 62 परियोजनाओं का लोकार्पण और 4349 करोड़ की 54 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। अमित शाह की मौजूदगी लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत के रूप में देखी जा रही है।

लंबे समय से समाजवादी पार्टी का गढ़ माने जाने वाले आजमगढ़ में वर्ष 2022 में हुए लोकसभा के उपचुनाव में भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव की जीत के बाद पार्टी काफी उत्साहित है। इस सीट को बरकरार रखने के लिए पार्टी जी जान से जुटी है। यही कारण है कि सरकार लगातार आजमगढ़ में विकास कार्यों को करा रही है। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के बाद अब विश्व विख्यात हरिहरपुर संगीत घराने की ऐतिहासिक विरासत को संजोने के लिए संगीत महाविद्यालय के रूप में जनपदवासियों को उपहार मिलने जा रहा है। हरिहरपुर के ही बगल में जनसभा स्थल से केन्द्रीय गृहमंत्री और मुख्यमंत्री करीब 218 करोड़ की 62 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इसमें प्रमुख रूप से विकास भवन के पास करीब साढे 22 करोड़ की लागत से तैयार हो चुके हरिऔध कला केन्द्र को भी जनता को समर्पित करेंगे। गृहमंत्री और मुख्यमंत्री हाल ही में 7.87 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुए मार्टीनगंज तहसील का नवीन भवन, पुलिस लाइन में 200 व्यक्तियों की क्षमता की बैरक, सरायमीर, मेहनाजपुर और निजामाबाद थाना में 40 क्षमता के हास्टल, बैरक और एक विवेचना कक्ष, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, थाना दीदारगंज, महराजगंज व पवई में 32 की क्षमता का हास्टल व बैरक के साथ एक विवेचना कक्ष, बृहद गौ संरक्षण केंद्र गदनपुर हिच्छनपट्टी, रासेपुर स्थित शिव स्थल का पर्यटन विकास आदि शामिल है। इसके साथ ही 4349 करोड़ की 54 परियोजनाओं का शिलान्यास होगा। इसमें जल जीवन मिशन की 1358 पेयजल जैसी परियोजनाएं शामिल है।

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ सात अप्रैल को हरिहरपुर के बगल में स्थित नामदारपुर में आ रहे हैं। इस दौरान जहां हरिहरपुर में संगीत महाविद्यालय की आधारशीला रखने के साथ विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News